By opting out of WhatsApp communication, you'll lose out on:
Your personalized quote delivered directly on WhatsApp
WhatsApp notification on policy information, updates & annoucements
भारत में वाहन बीमा निम्नलिखित कारणों से आवश्यक है:
भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, कानूनी दंड से बचने के लिए एक वैध मोटर वाहन बीमा योजना होना अनिवार्य है।
संभावित जोखिमों और असंभावित परिस्थितियों के लिए बीमा कवरेज प्राप्त करें और खुद को वित्तीय संकट से बचाएं।
मोटर वाहन बीमा पॉलिसी व्यक्तिगत दुर्घटना के लिए कवरेज प्रदान करती है, जिससे वाहन के मालिक की चोट या मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सहायता मिलती है।
यह जानकर कि आप असंभावित संकटों से सुरक्षित हैं, आप बिना किसी चिंता के निश्चिंत हो सकते हैं।
अपनी मोटर वाहन बीमा पॉलिसी के साथ अपने वाहन को सुरक्षित करें और निम्नलिखित लाभों के साथ मानसिक शांति प्राप्त करें:
चोरी की स्थिति में वित्तीय संकट को कम करता है।
दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान या क्षति के लिए कवरेज प्रदान करता है।
आग से संबंधित नुकसान और क्षति को कवर करता है।
इंश्योर्ड वाहन के मालिक की चोट या मृत्यु की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है।
भूकंप, बाढ़, सुनामी, तूफान जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए कवरेज।
आपके वाहन द्वारा थर्ड-पार्टी व्यक्तियों या संपत्ति को हुई किसी भी हानि या क्षति को कवर किया जाता है।
हम आपके वाहन के लिए अधिकतम कवरेज प्रदान करने का प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में आपका वाहन कवर नहीं किया जाएगा।
यदि आप दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाते हुए पाए जाते हैं, तो आप नुकसान के लिए दावा नहीं कर सकते।
यदि चालक वाहन चलाते समय सतर्क नहीं रहता है और इसके कारण दुर्घटना होती है, तो ऐसे नुकसान को कवर नहीं किया जाता है।
शराब या नशीली दवाओं के सेवन से होने वाली दुर्घटनाओं को कवर नहीं किया जाएगा।
किसी भी इलेक्ट्रिक, गैर-इलेक्ट्रिक या यांत्रिक खराबी को कवर नहीं किया जाएगा।
यदि वाहन में किए गए अनऑथोरीज़ेड मॉडिफिकेशन्स के कारण कोई क्षति होती है, तो ऐसी क्षति को कवर नहीं किया जाएगा।
कार बीमा योजना वाहन के मालिक को संभावित दुर्घटनाओं, नुक्सान या क्षति और थर्ड पार्टी देनदारियों से वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करती है।
पॉलिसी की मुख्य विशेषताएँ
स्वयं के नुक्सान के लिए कवरेज
थर्ड पार्टी देनदारी के लिए कवरेज
ऐड-ऑन का चयन
Buy a Policy
एक कम्प्रेहैन्सिव बाइक बीमा योजना दुर्घटनाओं, चोरी या तृतीय पक्ष/थर्ड पार्टी देनदारियों के कारण होने वाले नुकसान या क्षति के मामलों में बाइक के मालिक और दो पहिया वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
पॉलिसी की मुख्य विशेषताएँ
स्वयं की क्षति के लिए कवरेज
तृतीय पक्ष देनदारी के लिए कवरेज
प्राकृतिक और मानव निर्मित जोखिमों के लिए कवरेज
Buy a Policy
अपने ट्रक, टैक्सी, वैन, बस आदि जैसे कमर्शिअल/व्यावसायिक वाहनों को चोरी, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदाओं और थर्ड पार्टी देनदारियों जैसी विभिन्न बाहरी क्षतियों से कवर करें।
पॉलिसी की मुख्य विशेषताएँ
स्वयं की क्षति और तृतीय पक्ष देनदारी के लिए कवरेज
प्राकृतिक और मानव निर्मित जोखिमों के लिए कवरेज
व्यक्तिगत दुर्घटना कवर
Buy a Policy
इफको टोकियो मोटर बीमा क्यों चुनें?
इफको टोकियो मोटर बीमा के साथ, आपको मिलता है-
24x7 विश्वसनीय समर्थन
तुरंत कोटेशन जानें
संपूर्ण कवरेज
कैशलेस गैरेज नेटवर्क
सुरक्षित भुगतान
हमारे ग्राहकों ने हमें रेट किया है।
Based on 5683 reviews
The team was supportive throughout my claim journey.
I bought commercial vehicle insurance for my goods carrier and found the overall process quite convenient. The policy details were easy to review, which helped me understand what I was purchasing.
Maine apni commercial pickup ke liye policy li. Coverage details compare karna easy tha aur purchase process bhi straightforward raha. Overall satisfactory experience.
The online journey was easy to follow even though this was my first time purchasing commercial vehicle insurance digitally. Everything felt properly structured.
I liked having the flexibility to review the policy information before proceeding. It helped me understand the insurance requirements for my commercial vehicle better.
I operate a vehicle for regular goods transportation, so keeping the insurance updated is important for my work. The renewal experience was smooth and convenient.
मुख्य विशेषताएँ |
इफको टोकियो के लाभ |
स्वयं की क्षति कवर |
उपलब्ध |
थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर |
उपलब्ध |
कम्प्रेहैन्सिव कवरेज |
उपलब्ध |
क्लेम सेटलमेंट |
सरल और तेज़ |
आसान क्लेम |
4 घंटों में क्लेम सेटलमेंट |
ऐड-ऑन के साथ कस्टमाइजेशन |
अपने मूल प्लान को ऐड-ऑन के साथ बढ़ाएं |
कैशलेस मरम्मत सुविधा |
नेटवर्क गैरेजों में तुरंत सहायता |
बचत |
ऑनलाइन खरीदारी पर वाहन बीमा प्रीमियम में 70% तक की बचत |
व्यक्तिगत दुर्घटना कवर |
₹15 लाख तक |
24×7 उपलब्ध |
वेबसाइट के माध्यम से कभी भी अपनी मोटर बीमा पॉलिसी खरीदें या रिन्यू करें |
आपके पास अपनी मोटर वाहन बीमा के लिए क्लेम फाइल करने के कई विकल्प हैं:
क्यूसीएस (QCS): जिसे क़ुइक क्लेम सेटलमेंट के रूप में भी जाना जाता है, यह ₹50,000 से कम के छोटे दावों के लिए है। हमारे ऐप के माध्यम से दस्तावेज़/डाक्यूमेंट्स अपलोड करें, और अप्रूवल के बाद, आपका क्लेम शीघ्र सेटल किया जाएगा।
कॉल सेंटर: 1800-103-5499 या 0124-4285499 पर हमसे संपर्क करें, और हमारे कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव आपको आगे की प्रक्रिया में मार्गदर्शन करेंगे।
वेबसाइट: हमारी वेबसाइट पर जाएँ और अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के साथ लॉग इन करें। 'मेक अ क्लेम' / ‘make a claim’ विकल्प पर क्लिक करें और आगे दिए गए चरणों का पालन करें।
वॉक-इन: यदि आप व्यक्तिगत रूप से अपने दावे पर चर्चा करना चाहते हैं, तो सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) अपनी पॉलिसी जारी करने वाली शाखा में आएं। हमारी शाखाओं का पता लगाने के लिए, कृपया हमारे ब्रांच लोकेटर का उपयोग करें।
एसएमएस (SMS): आप "CLAIM" को 56161 पर भी एसएमएस कर सकते हैं, और हमारे क्लेम प्रतिनिधि 4 कार्य घंटों में आपसे संपर्क करेंगे।
ध्यान दें: कॉल के समय नुकसान का विवरण, कारण, कार्यशाला/अस्पताल के विवरण आदि तैयार रखें।
हमारे नेटवर्क गैरेजों में कैशलेस क्लेम सेटलमेंट प्राप्त करें। कैशलेस क्लेम प्रक्रिया में तीन सरल चरण शामिल हैं:
सूचना: हमारे क्यूसीएस (QCS) ऐप के माध्यम से अपना क्लेम दर्ज करें।
सर्वे: अपने वाहन को हुए नुकसान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ और प्रमाण ऐप पर अपलोड करें।
क्लेम सेटलमेंट: सत्यापन के बाद, मुआवजा सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
सूचना
सर्वे
क्लेम सेटलमेंट
इफको टोक्यो पर, हम आपकी खरीद या रिन्यू प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास करते हैं। कुछ ही क्लिक में आप एक कोटेशन जनरेट कर सकते हैं, नई पॉलिसी खरीद सकते हैं, या मौजूदा पॉलिसी को रिन्यू कर सकते हैं, वह भी मिनटों में। इस आसान प्रक्रिया का अनुभव करने के लिए बस इन सरल चरणों का पालन करें:
अपने वाहन का नंबर भरें
कवरेज का प्रकार चुनें
वाहन नंबर और पॉलिसी नंबर भरें
पॉलिसी का विवरण जांचे
ऑनलाइन मोटर वाहन बीमा खरीदने या रिन्यू करने के लाभों पर एक नज़र डालें:
मोटर बीमा पॉलिसी को ऑनलाइन खरीदने या रिन्यू करने की सुविधा बहुत उत्तम है। कहीं से भी, कभी भी आसानी से पॉलिसी की जांच और तुलना करें।
लाइनों में खड़े होने की परेशानी से बचें और अपनी मोटर वाहन बीमा पॉलिसी को आसानी से ऑनलाइन खरीदें या रिन्यू करें।
व्यवसाय के समय की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हमारा ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म दिन-रात ब्राउज़िंग और खरीदारी के लिए उपलब्ध है।
वाहन संख्या और कवरेज प्रकार जैसी बेसिक जानकारी भरने पर, आपको अपनी बीमा आवश्यकताओं के अनुसार वास्तविक समय में प्रीमियम कोटेशन प्राप्त होते हैं।
एजेंटों की भागीदारी और प्रशासनिक लागतों में कमी के कारण, आप प्रीमियम लागतों पर महत्वपूर्ण बचत करते हैं।
एक बार जब आप अपनी मोटर वाहन बीमा पॉलिसी के लिए ऑनलाइन भुगतान कर देते हैं, तो आपको तुरंत आपकी पॉलिसी दस्तावेज़ मेल किए जाते हैं, जिससे आपको तत्काल कवरेज मिलता है।
डिजिटल पॉलिसी डाक्यूमेंट्स हमें सरलता से उपलब्ध हो जाते है और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के साथ स्वस्थ पर्यावरण में योगदान करते हैं।
हम अपने ग्राहकों को महत्व देते हैं और इसलिए, सभी पॉलिसी से संबंधित शर्तों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करते हैं, ताकि आप सही निर्णय ले सकें।
सुरक्षित भुगतान गेटवे आपकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा करते हैं।
कैशलेस गैरेज नेटवर्क:
पुरे भारत में 4300+ गैरेज में कैशलेस सेवाओं का लाभ उठाएं।
24*7 ग्राहक सेवा:
विश्वसनीय और तेज़, हर वक़्त उपलब्ध रहने वाली ग्राहक सहायता।
रोडसाइड सहायता:
फ्लैट टायर, टोइंग आदि की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया और सहायता प्रदान की जाती है।
कस्टमाइज्ड प्लान:
अपनी मोटर बीमा पॉलिसी को पसंद के ऐड-ऑन के साथ कस्टमाइज्ड करें।
क़ुइक क्लेम सेटलमेंट:
50,000 रुपये तक के क्लेम के लिए क्यूसीएसQCS सुविधा के माध्यम से क्लेम सेटलमेंट शीघ्र होता है।
विश्वसनीय ब्रांड:
पिछले 24 वर्षों से अपने ग्राहकों को विभिन्न बीमा समाधान प्रदान कर रहे हैं।
चाहे आप कार, बाइक, या कमर्शियल व्हीकल खरीद रहे हों, मोटर बीमा के अंतर्गत कवरेज दो तरह से वर्गीकृत होते हैं:
सम्पूर्ण/कम्प्रेहैन्सिव मोटर बीमा: सम्पूर्ण मोटर बीमा पॉलिसी खुद के नुकसान और थर्ड पार्टी की देनदारियों दोनों को कवर करती है। इस प्रकार की योजना का प्रीमियम आमतौर पर अधिक होता है, क्योंकि यह व्यापक/कम्प्रेहैन्सिव कवरेज और पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।
| कवरेज और लाभ | कम्प्रेहैन्सिव मोटर बीमा | थर्ड पार्टी मोटर बीमा |
|---|---|---|
| दुर्घटना के नुकसान | हाँ | नहीं |
| चोरी | हाँ | नहीं |
| आग | हाँ | नहीं |
| प्राकृतिक आपदाएँ | हाँ | नहीं |
| दंगा और हड़ताल | हाँ | नहीं |
| परिवहन क्षति | हाँ | नहीं |
| कस्टमाइज्ड आईडीवी (IDV) | हाँ | नहीं |
| व्यक्तिगत दुर्घटना कवर | हाँ | हाँ |
| थर्ड पार्टी की संपत्ति क्षति | हाँ | हाँ |
| थर्ड पार्टी के व्यक्ति को चोट | हाँ | हाँ |
वाहन का विवरण:वाहन का ब्रांड, मॉडल और वाहन की अवस्था, मोटर वाहन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम को प्रभावित करती है।
वाहन का मूल्य:उच्च वाहन मूल्य से प्रीमियम में वृद्धि हो सकती है।
उपयोग:वाहन का उपयोग कितनी बार होता है, ड्राइविंग शैली और उपयोग का उद्देश्य (व्यक्तिगत या व्यावसायिक) प्रीमियम राशि को प्रभावित करता है।
स्थान:अधिक यातायात वाले क्षेत्र, जैसे घनी आबादी वाले शहर या उच्च अपराध दर वाले क्षेत्र, जोखिम बढ़ने के कारण उच्च प्रीमियम का कारण बन सकते हैं।
बीमा योजना का प्रकार:मोटर वाहन बीमा पॉलिसी की प्रीमियम लागत कवरेज वर्ग पर मूल रूप से निर्भर करता है। कम्प्रेहैन्सिव कवरेज की लागत बेसिक थर्ड-पार्टी पॉलिसी की तुलना में अधिक होती है, लेकिन यह बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।
नो क्लेम बोनस (NCB):दावा-मुक्त वर्षों के इतिहास के साथ, आपको मोटर बीमा प्रीमियम पर 50% तक डिस्काउंट मिलता है।
डिडक्टिबल्स:जब आप उच्च ‘आउट-ऑफ-पॉकेट’/’out-of-pocket’ खर्च का विकल्प चुनते हैं, तो आप प्रीमियम राशि को काफी कम कर सकते हैं।
ऐड-ऑन्स:यदि आप अपनी मोटर बीमा कवरेज को ऐड-ऑन्स के साथ बढ़ाना चुनते हैं, तो आपको थोड़ा अधिक प्रीमियम देना होगा।
Popular Searches
Modal Title
Buy A New Policy
Thank you for showing your interest. Our team will get back to you shortly.
Your Request has been already submitted in our records. One of our executives will contact you soon.
Modal Title